महिला व युवा वोटरों ने लिया लोकतंत्र को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के चकाई प्रखंड अंतर्गत पंचायत कल्याणपुर के खोनाड़ाबुर गांव में शुक्रवार को स्वीप कोषांग चकाई के सौजन्य से शपथ समारोह एवं जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

जमुई . बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के चकाई प्रखंड अंतर्गत पंचायत कल्याणपुर के खोनाड़ाबुर गांव में शुक्रवार को स्वीप कोषांग चकाई के सौजन्य से शपथ समारोह एवं जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम पंचायत के बूथ संख्या 259, वार्ड संख्या 06 पर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं में चुनाव के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वतंत्र, निष्पक्ष व शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना था. इस दौरान उपस्थित नागरिकों को निर्भय, निष्पक्ष और लोभमुक्त होकर मतदान करने की शपथ दिलाई गई. जन संवाद के माध्यम से अधिकारियों ने मतदान के संवैधानिक महत्व, मतदाता की भूमिका और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने की दिशा में विस्तृत चर्चा की. वक्ताओं ने कहा कि “मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण दायित्व है.” ग्रामीणों ने हाथ उठाकर आगामी चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में महिला मतदाताओं, युवाओं और प्रथम बार मतदान करने वाले नागरिकों की भागीदारी उत्साहजनक रही. स्थानीय सेविकाओं, बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) दिवाकर कुमार, पंचायत प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, महिला और युवा मतदाताओं ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >