सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार महिला की मौत

एनएच 333ए सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग पर धधौर गांव के समीप हादसा

सिकंदरा. एनएच 333ए सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र अंतर्गत धधौर गांव के समीप स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसपर सवार एक महिला की मौत हो गयी. जबकि स्कूटी चालक घायल हो गया. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पिरहिंडा गांव निवासी बिनोद ठाकुर अपनी पत्नी रेखा देवी को लेकर झाझा जा रहे थे. इसी दौरान महादेव सिमेरिया गांव के समीप अचानक स्कूटी असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और उनकी पत्नी को सिर में गंभीर चोट लग गयी थी. घटना के बाद लोग घायल को सदर अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में ही रेखा देवी ने दम तोड़ दिया. घायल शिक्षक विनोद ठाकुर का उपचार सदर अस्पताल में किया गया. घटना के बाद पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया. घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >