तीन दिनों से महिला लापता, मायके से घर जाने के लिए निकली थी

तीन दिन पूर्व मायके से अपने घर लौटने के क्रम में महिला रास्ते से ही लापता हो गयी.

सोनो. तीन दिन पूर्व मायके से अपने घर लौटने के क्रम में महिला रास्ते से ही लापता हो गयी. मामला केशोफरका गांव निवासी दया देवी नामक महिला से जुडा है. वह बीते तीन दिनों से लापता है. दया देवी अपने मायके निमारंग जमुई से बीते 6 जून को अपने घर केशोफरका जाने के लिए निकली थी लेकिन वह घर पहुंची ही नहीं. परिवार सदस्य रिश्तेदार से लेकर हर संभावित जगहों पर उनकी खोज कर लिया लेकिन सोमवार तक उनका पता नहीं लगा. अंततः उनके पुत्र मृत्युंजय साव ने सोनो थाना में आवेदन देकर स्थिति की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उनकी मां केशोफरका गांव की निवासी हैं. निमारंग अपने मायके से घर के लिए निकली लेकर घर पहुंची नहीं. उन्होंने पुलिस से अपील की है कि जल्द से जल्द उनकी मां की तलाश की जाय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >