ई-रिक्शा के धक्के से महिला की मौत

खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर सरसा टोला के समीप गुरुवार की सुबह एक अनियंत्रित टोटो के धक्के से एक महिला की मौत हो गयी.

खैरा . खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर सरसा टोला के समीप गुरुवार की सुबह एक अनियंत्रित टोटो के धक्के से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के जीत-झिगोई पंचायत अंतर्गत सरसा टोला गांव निवासी बाबूलाल चौधरी की 55 वर्षीय पत्नी काली देवी के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि काली देवी सुबह अपने घर से पानी लाने के लिए निकली थीं, तभी सामने से आ रहे एक टोटो ने टक्कर मार दी. हादसे के बाद महिला अचेत होकर गिर पड़ी और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गये. लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी खैरा थाना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस टोटो जब्त कर चालक की तलाश कर रही है. महिला की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया. मृतका के पुत्र और पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मृतका के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है. थानाध्यक्ष मिंटू सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषी चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >