आपसी रंजिश में महिला को पीट कर किया घायल, भर्ती

सदर थाना क्षेत्र के सरारी गांव में शनिवार को आपसी रंजिश के विवाद में एक महिला को पीट कर घायल कर दिया है.

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के सरारी गांव में शनिवार को आपसी रंजिश के विवाद में एक महिला को पीट कर घायल कर दिया है. परिजन द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल महिला सरारी गांव निवासी विनोद यादव की पत्नी रिंकू देवी ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर मेरे भतीजे के साथ विवाद हो गया. इसी विवाद के कारण भतीजा छोटू कुमार द्वारा लाठी-डंडा से मारपीट करने लगा जिससे मैं घायल हो गयी. घटना की जानकारी के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >