मिट्टी की दीवार गिरने से महिला व बच्चे की मौत

सिकंदरा थाना क्षेत्र के पंचमहुआ गांव में गुरुवार को मिट्टी की पुरानी दीवार गिरने से बुआ- भतीजे की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गये़

जमुई : सिकंदरा थाना क्षेत्र के पंचमहुआ गांव में गुरुवार को मिट्टी की पुरानी दीवार गिरने से बुआ- भतीजे की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गये़ पंचमहुआ निवासी राजेंद्र यादव के परिवार की महिलाएं घर के बाहर स्थित चापाकल पर काम कर रही थीं, जिनके साथ बच्चे भी मौजूद थे़ इसी दौरान चापाकल के पास की मिट्टी की दीवार गिर गयी, जिसमें महिलाएं और बच्चे दब गये़ इसके बाद ग्रामीणों ने मिट्टी में दबे महिलाओं व बच्चों को निकाला और अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर ने प्रतिमा कुमारी और सम्राट कुमार को मृत घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >