जमुई. सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई में वर्ग 6 से 12 तक की कक्षा के संचालन हेतु गणित के दो शिक्षक, हिंदी के एक शिक्षक, रसायन विज्ञान के एक शिक्षक, इतिहास के एक शिक्षक तथा विज्ञान के एक शिक्षक की प्रतिनियुक्ति हेतु आगामी 6 जनवरी को सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक डीईओ कार्यालय में वाक इन इंटरव्यू किया जाना है. जानकारी देते हुए डीईओ दयाशंकर ने बताया कि वाक इन इंटरव्यू में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा की अध्यक्षता में निर्णायक की भूमिका हेतु पांच लोगों का चयन किया गया है. जिसमें विशेष कार्य पदाधिकारी सिमुलतला आवासीय विद्यालय सिमुलतला, सिमुलतला आवासीय विद्यालय के प्राचार्य, प्रभारी प्राचार्य, रसायन विज्ञान जवाहर नवोदय विद्यालय बरहट की शिक्षिका पूजा कुमारी, शिक्षक अजय कुमार शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
