झाझा. थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने एक युवक पर घर में घुसकर पुत्री के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है. थाने में आवेदन देते हुए महिला ने बताया कि मेरी पुत्री घर में अकेली थी. तभी ढिवा गांव निवासी अशोक साह का पुत्र राजन कुमार मेरे घर में घुस गया और मेरी पुत्री के साथ गलत हरकत करने लगा. जब मेरी पुत्री ने हो-हल्ला करने का प्रयास किया तो उसने मारपीट करते हुए उसको चुप रहने को कहा. बोला चुप नहीं रहोगी तो जान मारकर फेंक देंगे. हो-हल्ला होने पर वह भागने लगा. भागते-भागते उन्होंने कहा कि यदि थाना जाओगी या किसी को कहोगी तो अंजाम बुरा होगा. महिला ने बताया कि पिछले 6 माह से हमारी पुत्री पर वह गलत निगाह रख रहा है और गलत हरकत करने का प्रयास करते रहा है. जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए लगातार गाली दे रहा था. थानाध्यक्ष एलबी सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है, पुलिस मामले की जांच कर रहीं है.
घर में घुसकर पुत्री के साथ अश्लील हरकत करने को लेकर थाना में दिया आवेदन
थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने एक युवक पर घर में घुसकर पुत्री के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है
