जसीडीह-किऊल ईएमयू में रेलवे यात्रियों के बीच मारपीट

जसीडीह-किऊल ईएमयू सवारी गाड़ी में शुक्रवार को ट्रेन में चढ़ने व सीट पर बैठने को लेकर रेलवे यात्रियों के बीच मारपीट हो गयी

झाझा. जसीडीह-किऊल ईएमयू सवारी गाड़ी में शुक्रवार को ट्रेन में चढ़ने व सीट पर बैठने को लेकर रेलवे यात्रियों के बीच मारपीट हो गयी. हालांकि किसी भी रेलवे यात्रियों ने घटना की सूचना रेल पुलिस को नहीं दी. जानकारी के अनुसार गिद्धौर निवासी मिथिलेश कुमार अपने परिवार के साथ गिद्धौर जाने के लिए झाझा स्टेशन में ट्रेन में सवार हुआ. लेकिन ट्रेन के मुख्य गेट पर पत्तल का बंडल रखे रहने के कारण गेट जाम हो गया था. ट्रेन खुलने को हुई तो किसी तरह से ट्रेन में सवार हुआ. ट्रेन में सवार होने के बाद रेलवे यात्री ने पत्तल रखे बंडल के बारे में पूछताछ किया तो कुछ लोगों ने कहा कि मेरा पत्तल है. इसी बात पर पत्तल बेचने वाले और रेलवे यात्री के बीच में कहा- सुनी होते-होते मारपीट में तब्दील हो गई. हालांकि अन्य रेलवे यात्रियों के सहयोग से मामला को सुलझा लिया गया. आरपीफ पोस्ट कमांडर अनिता कुमारी ने बताई कि रेलवे यात्रियों के बीच ट्रेन में मारपीट की घटना की जानकारी मुझे नहीं है. इसकी जांच की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >