सभी काम छोड़कर पहले मतदान करना जरूरी

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड में मतदाता जागरूकता का माहौल देखने को मिला.

जमुई . आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड में मतदाता जागरूकता का माहौल देखने को मिला. स्वीप कोषांग जमुई के निर्देशन में ककनचोर पंचायत के बूथ संख्या 83 व गौरा पंचायत के बूथ संख्या 38 पर महिलाओं और आगनबाडी़ सेविकाओं ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम में महिलाओं ने स्लोगन दिया सब कामों को छोड़कर, करना है ये काम. एक दिवस मतदान का, बाकी दिन आराम. इस संदेश के माध्यम से महिलाओं ने ग्रामीणों को मतदान के महत्व से अवगत कराया और सभी से आगामी 11 नवंबर को मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की. सेविका-सहायिका ने बताया कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश के भविष्य को दिशा देने का दायित्व भी है. प्रत्येक नागरिक को लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेकर 100 प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना चाहिए. मौके पर बाल विकास परियोजना कार्यालय, लक्ष्मीपुर की संबंधित बूथ की सेविका-सहायिकाओं के साथ स्थानीय ग्रामीण महिलाएं और युवा मतदाता भी मौजूद रहे. सभी ने संकल्प लिया कि वे खुद भी मतदान करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >