सिकंदरा नपं के ईओ संतोष कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते निगरानी ने दबोचा

नगर पंचायत सिकंदरा के कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया

सिकंदरा नपं के ईओ संतोष कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते निगरानी ने दबोचा फोटो 11 कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार को ले जाती निगरानी विभाग की टीम सिकंदरा. नगर पंचायत सिकंदरा के कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई के दौरान स्वच्छता साथी सोनू कुमार को भी टीम ने हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 03 के पार्षद राजेश कुमार मिश्रा से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 65 लाभुकों को आवास की स्वीकृति दिलाने के एवज में प्रति लाभुक ढाई हजार रुपये की मांग की जा रही थी. इस हिसाब से कुल एक लाख 62 हजार 500 रुपये रिश्वत तय हुई थी. बताया जाता है कि पार्षद की शिकायत के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाया. योजना के तहत रिश्वत की राशि में से 50 हजार रुपये देने के लिए पार्षद राजेश मिश्रा मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे. जहां कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार ने स्वच्छता साथी सोनू कुमार को पैसा देने का निर्देश दिया. स्वच्छता साथी सोनू कुमार जैसे ही पैसा लेकर कार्यपालक पदाधिकारी के कक्ष में पैसा देने पहुंचा, निगरानी टीम ने उनके कक्ष में ही छापेमारी कर दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम दोनों आरोपियों को थाना लेकर आयी, जहां उनसे पूछताछ की गयी. पूछताछ के बाद निगरानी विभाग की टीम कार्यपालक पदाधिकारी को साथ लेकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंची. जहां पूरे कार्यालय की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >