नो एंट्री में गाड़ी पास कराने को लेकर वीडियो वायरल

स्थानीय खैरा बाजार में नो एंट्री लागू होने के बावजूद चौकीदार द्वारा अवैध उगाही किये जाने का मामला सामने आया है.

खैरा. स्थानीय खैरा बाजार में नो एंट्री लागू होने के बावजूद चौकीदार द्वारा अवैध उगाही किये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें नो एंट्री पास कराने के नाम पर ट्रकों से पैसे वसूले जाने का दावा किया जा रहा है. वायरल वीडियो में प्रत्येक ट्रक की सूची बनाकर रकम लेने की बात कही जा रही है. वायरल वीडियो प्रभात खबर के पास भी मौजूद है, हालांकि प्रभात खबर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. वायरल वीडियो में चौकीदार कमलेश्वरी पासवान पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया गया है. बताया जा रहा है कि खैरा बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगी हुई है, इसके बावजूद नो एंट्री पास दिलाने के नाम पर ट्रक चालकों से पैसे लिए जा रहे हैं. वीडियो में कथित रूप से वसूली की पूरी प्रक्रिया और ट्रकों की सूची का जिक्र किया गया है. मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों में नाराजगी देखी जा रही है. लोगों का कहना है कि यदि नो एंट्री लागू है तो नियमों का सख्ती से पालन होना चाहिए, लेकिन अवैध उगाही से प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है. वायरल वीडियो के बाद अब सभी की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं. लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. इस बाबत खैरा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >