वाहन चेकिंग अभियान में वसूला 30 हजार रुपये जुर्माना

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार देर शाम थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह के नेतृत्व में गिद्धौर थाना क्षेत्र में मुख्य राजमार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया गया.

गिद्धौर. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार देर शाम थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह के नेतृत्व में गिद्धौर थाना क्षेत्र में मुख्य राजमार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान दोपहिया व चारपहिया वाहनों की हुई सघन जांच की गयी. इस दौरान मुख्य मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर कागजात, डिक्की व टूल बॉक्स की जांच की गयी. यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों से पुलिस ने कुल 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूला. साथ ही सभी चालकों को सड़क सुरक्षा और नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गयी. थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने वाहन चालकों से कहा कि सड़क पर सुरक्षित सफर के लिए वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें, वरना आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जायेगी. इस अभियान में थानाध्यक्ष के साथ अवर निरीक्षक रितेश कुमार, राजेश्वर साह समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >