सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल

जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग स्थित खैरमा मुहल्ला के समीप बीते बुधवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी.

जमुई. जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग स्थित खैरमा मुहल्ला के समीप बीते बुधवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी. इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर 112 नंबर कि पुलिस द्वारा घायल युवक को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया. घायल मलयपुर गांव निवासी सानु सिंह तथा रीषू सिंह है. बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर निजी कार्य से जमुई बाजार आया था जहां से देर रात घर लौटने के दौरान खैरमा मोहल्ला के समीप सड़क पर बालू गिरा रहने के कारण बाइक अंसतुलित होकर सड़क किनारे पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गये. सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची सदर थाना की पुलिस द्वारा मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >