मारपीट में दो युवक घायल

थाना क्षेत्र के कोल्हुआ बाजार में आपसी विवाद में हुए मारपीट में दो युवक घायल हो गया.

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के कोल्हुआ बाजार में आपसी विवाद में हुए मारपीट में दो युवक घायल हो गया. घायल खैरा थाना क्षेत्र के कहरडीह निवासी दिव्यांशु कुमार व बिक्की कुमार है. दोनों घायलों के पिता राम संजीवन सिंह ने बताया कि मेरा पुत्र कोल्हुआ बाजार गया था. इसी दौरान काली स्थान के समीप पूर्व से घात लगाये कोल्हुआ निवासी राजेश राम अपने आधा दर्जन साथियों के साथ हमला कर दिया, मारपीट में मेरा दोनों पुत्र घायल हो गया. घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि घायल के द्वारा दिये गये आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >