अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो महिला घायल

जिले में अलग-अलग सड़क दुघर्टना में दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से सदर अस्पताल लाया गया.

जमुई. जिले में अलग-अलग सड़क दुघर्टना में दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से सदर अस्पताल लाया गया. पहली घटना पतौना चौक के समीप का है जब मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना गांव निवासी मीना देवी पतनेश्वरधाम शिव मंदिर से पूजा कर लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं दूसरी घटना जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर स्थित आंजन नदी पुल के समीप ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसपर सवार निशु कुमारी नामक महिला घायल हो गयी. घटना के बाद दोनों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >