90 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

शराबबंदी कानून का जिले में शत-प्रतिशत पालन कराने को लेकर उत्पाद विभाग की टीम द्वारा लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

जमुई. शराबबंदी कानून का जिले में शत-प्रतिशत पालन कराने को लेकर उत्पाद विभाग की टीम द्वारा लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने बरहट प्रखंड क्षेत्र के खादी ग्राम गांव के समीप से 90 लीटर शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही एक बाइक को भी जब्त किया है. गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान सदर थाना क्षेत्र के सोनपे गांव निवासी शक्तिमान पासवान तथा सुग्गी गांव निवासी गुलशन कुमार के रूप में हुई है. जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि बाइक से शराब की तस्करी करने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम द्वारा खादी ग्राम के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान एक बाइक की जांच की गई तो बाइक से 90 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया. कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने बाइक सवार दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली है. गिरफ्तार शराब तस्कर को कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >