जमुई. जमुई- मलयपुर मुख्य मार्ग के सतगामा मोहल्ला के समीप शुक्रवार को शाम तेज रफ्तार चार लोडिंग बाइक ने दूसरी बाइक में ज़ोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में बाइक सवार सतगामा निवासी मनोहर मंडल घायल हो गया. पुलिस टीम ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सक ने घायल मनोहर मंडल की हालत खतरे से बाहर बताया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
