डूमरडीह गांव में जमीन में गाड़े गये दो आइईडी बम बरामद, किया डिफ्यूज

चिहरा पुलिस व सीआरपीएफ ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर चिहरा थाना क्षेत्र के डूमरडीह गांव के समीप जमीन में गाड़े गये दो आइईडी बम को बरामद किया है.

सरौन . चिहरा पुलिस व सीआरपीएफ ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर चिहरा थाना क्षेत्र के डूमरडीह गांव के समीप जमीन में गाड़े गये दो आइईडी बम को बरामद किया है. सीआरपीएफ के बम निरोधक दस्ता के द्वारा सुरक्षित स्थान पर ले जाकर बम को डिफ्यूज कर दिया गया. बम की वजन करीब 15 किलो की बतायी जा रही है. इस अभियान में चिहरा थाना अध्यक्ष रिंकू रजक, सीआरपीएफ सहायक कमांडेंट विजय कुमार सिंह सहित जवान शामिल थे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस कप्तान विश्वजीत दयाल के आदेश पर विधानसभा चुनाव को लेकर चिहरा थाना क्षेत्र के जंगली इलाकों में सीआरपीएफ 215 बटालियन चकाई एवं चिहरा पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >