दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक गंभीर

एनएच-333ए सोनो-खैरा मुख्य मार्ग पर सोनो अस्पताल के समीप गुरुवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी

सोनो-खैरा मुख्य मार्ग पर सोनो अस्पताल के समीप की घटना

सोनो.

एनएच-333ए सोनो-खैरा मुख्य मार्ग पर सोनो अस्पताल के समीप गुरुवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. लोगों ने फौरन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो में इलाज कराया. प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया. घायल व्यक्ति की पहचान गम्हरिया निवासी 50 वर्षीय अजय रविदास के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार अजय रविदास अपनी बाइक से सोनो स्थित दुकान की ओर जा रहे थे इसी दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गयी. दुर्घटना में अजय रविदास सड़क पर गिर गये. उन्हें गंभीर चोटें आयी. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को फौरन अस्पताल लाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >