जमुई. जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित महादेव सिमरिया के समीप बीते शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दिया. इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गये. जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां घायल एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. जबकि दूसरे घायल का इलाज किया जा रहा है. घायल युवक नगर परिषद क्षेत्र के लगमा मोहल्ला निवासी अशोक रावत के पुत्र गौरव कुमार तथा बिठलपुर मोहल्ला निवासी लव कुमार है. बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर निजी कार्य से महादेव सिमरिया गए थे. जहां से देर रात घर लौटने के दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर टक्कर मारते हुए फरार हो गया. इस दुर्घटना में गौरव कुमार के सिर में गंभीर चोट आई इस कारण उसे पटना रेफर किया गया है. जबकि लव कुमार मामूली रूप से घायल हुए हैं. घटना की जानकारी के बाद स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गयी. फिलहाल, उक्त ट्रैक्टर की पहचान नहीं हो पायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
