झाझा. पुलिस ने झाझा-सोनो मुख्य मार्ग के हथिया विद्यालय के समीप से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर व एक बाइक को जब्त किया है. इसके अलावा ट्रैक्टर मालिक व ट्रैक्टर चालक को भी गिरफ्तार किया है. जानकारी देते थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि उक्त जगह पर देर रात्रि को अवैध बालू लेकर ट्रैक्टर सोहजना की ओर आ रही है. इसमें बालू माफिया कैलाश यादव बाइक से लाइनर का काम कर रहा है. तभी पुलिस पदाधिकारी दीपक कुमार को छापेमारी के लिए भेजा गया. पुलिस को देखकर दोनों भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया. पकड़े गये बालू माफिया की पहचान शेर गांव निवासी कैलाश यादव, जबकि चालक की पहचान बजलपुरा गांव निवासी उमेश यादव के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त ट्रैक्टर बीआर 46 जी 8199 है, जबकि जब्त बाइक बीआर 46ए 0449 है. उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
