शराब पीकर हंगामा करते दो गिरफ्तार

बिचकोड़वा थाना की पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे दो शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया.

चंद्रमंडीह. बिचकोड़वा थाना की पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे दो शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया. थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस संध्या गश्ती पर थी, तभी सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के कोरैया मोड़ के समीप दो शराबी शराब के नशे में हो हंगामा कर रहा है. सूचना पाकर जब पुलिस वहां पहुंची तो पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे. इसके बाद पुलिस ने दोनों को खदेड़कर पकड़ा. दोनों के मुख के शराब की गंध आ रही थी. दोनों की पहचान कोरैया गांव निवासी दारोगी कुकर यादव पिता नारायण यादव एवं इंद्रदेव यादव पिता कुंजन यादव के रूप में की गई है. उन्होंने बताया कि थाना लाकर जब ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई तो दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई. जिसके बाद गिरफ्तार कर दोनों को न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >