दुर्गा मंदिर चौक पर फुलवामा शहीदों को याद कर दी गयी श्रद्धांजलि

मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर चौक पर शनिवार को अभाविप के कार्यकर्ताओं ने 14 फरवरी 2019 के फुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

झाझा. मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर चौक पर शनिवार को अभाविप के कार्यकर्ताओं ने 14 फरवरी 2019 के फुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यकर्ताओं ने मौन रखकर व दीप प्रज्वलित कर वीर जवानों को नमन किया. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिनंदन प्रजापति ने कहा कि वर्ष 2019 का 14 फरवरी देश के इतिहास में काला दिवस बन गया, जब एक आतंकी हमले में 40 जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया. यह घटना पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. नगर अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र निराला ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा समाज और राष्ट्रहित में अग्रणी भूमिका निभाती रही है. आज हम उन वीर सपूतों को स्मरण करने के लिए एकत्र हुए हैं, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिये. श्रीकृष्ण गौशाला के उपाध्यक्ष सूरज बरनवाल ने कहा कि जब-जब समाज पर संकट आया है, परिषद के कार्यकर्ता ढाल बनकर खड़े रहे हैं और आगे भी राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर रहेंगे. कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रूपेश भारती, नगर सहमंत्री अमरेंद्र कुशवाहा, दिवाकर ठाकुर, सुमित कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर देश की एकता व अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >