स्कूल परिसर में किया गया पौधरोपण

25 जून 2025 को आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पर्यावरण भारती की ओर से प्रेमसुख दास मध्य विद्यालय परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया.

जमुई. 25 जून 2025 को आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पर्यावरण भारती की ओर से प्रेमसुख दास मध्य विद्यालय परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया. इस दौरान देव पीपल के पांच और औषधीय वृक्ष नीम के छह पौधे लगाये गये. इस अभियान का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी प्रो महेश प्रसाद केशरी ने किया. पर्यावरण भारती के संस्थापक और पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक राम बिलास शांडिल्य ने आह्वान किया कि हर व्यक्ति अपने आसपास कम-से-कम 10 पेड़ लगाएं और 5 वर्षों तक उसकी सुरक्षा करे, यही जलवायु संकट से निपटने का एकमात्र उपाय है. मौके पर उपस्थित पर्यावरण प्रेमी प्रो राम जीवन साहू ने आपातकाल को भारत के लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला बताया. मौके पर प्रो महेश प्रसाद केशरी, शिवदानी बर्णवाल, दीनदयाल सिंह, विद्यालय प्रधानाचार्य अजय कुमार, शिक्षक संजीत कुमार, रविराज चौधरी, शिक्षा सेवक गोपाल प्रसाद, छात्रा कोमल कुमारी, खुशी कुमारी, श्रेया कुमारी, आकांक्षा कुमारी, पायल कुमारी, राधा कुमारी, अंतरा कुमारी, खुशबू कुमारी, छात्र प्रतीक कुमार सन्नी कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे, इ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >