विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 10 जनवरी से

बिहार शिक्षा परियोजना, जमुई के तत्वावधान में जिले के सभी संकुल केंद्रों पर विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों के लिए तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है.

जमुई. बिहार शिक्षा परियोजना, जमुई के तत्वावधान में जिले के सभी संकुल केंद्रों पर विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों के लिए तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है. डीपीओ (प्रा०शि० एवं समग्र शिक्षा), नितेश कुमार द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, यह प्रशिक्षण आगामी 10 जनवरी से प्रारंभ होगा. विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों को उनके दायित्वों और विद्यालय विकास कार्यों के प्रति जागरूक करना इसका मुख्य उद्देश्य होगा. प्रत्येक बैच के प्रशिक्षण के लिए 15,500 रुपये की राशि निर्धारित की गयी है, जिसमें प्रशिक्षकों का मानदेय, भोजन, यात्रा व्यय और अन्य सामग्री का खर्च शामिल है. प्रशिक्षण के बाद संबंधित दस्तावेजों और साक्ष्यों (फोटोग्राफ, उपस्थिति पंजी) के सत्यापन के उपरांत ही वेंडर को भुगतान किया जाएगा. डीपीओ श्री नितेश ने सभी संकुल समन्वयकों और प्रशिक्षण केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे प्रशिक्षण से दो दिन पूर्व स्टेशनरी, बैनर और अन्य आवश्यक सामग्री का उठाव सुनिश्चित करें. यदि किसी केंद्र पर सुविधा का अभाव हो, तो प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की अनुमति से केंद्र में बदलाव किया जा सकता है. प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए प्रशिक्षकों का सहयोग और समयबद्धता अनिवार्य की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >