आज एक दर्जन सड़कों का कार्यारंभ करेंगे मंत्री

बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सह स्थानीय विधायक सुमित कुमार सिंह रविवार को चकाई में 30 करोड़ की लागत से बनने वाली एक दर्जन पथों का कार्यारंभ करेंगे.

चंद्रमंडीह. बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सह स्थानीय विधायक सुमित कुमार सिंह रविवार को चकाई में 30 करोड़ की लागत से बनने वाली एक दर्जन पथों का कार्यारंभ करेंगे. विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन पांडेय ने बताया कि इसके तहत मंत्री श्री सिंह सर्व प्रथम चांदोसोल से कारीझाल पथ का कार्यारंभ करेंगे. इसके साथ ही गनैया पथ, ठानी से सिजुआ पथ, गोन्दलीटांड़ से परासी पथ, काकोरिया पथ, कर्णगढ़ शिव मंदिर से दुर्गा मंदिर तक जाने वाले पथ, कर्णगढ मध्य विद्यालय से झा टोला तक जाने वाले पथ, मुडाटांड़ से वासुकीटांड़ तक जाने वाले पथ, वासुकीटांड़-धावाटांड़ रोड से भीखनीटांड़ तक जाने वाली पथ, देवघर-चकाई पीडब्ल्यूडी सड़क से धावाटांड़ तक जाने वाले पथ, गोपीडीह छाता रोड से गिरधारा पथ एवं गोपीडीह से छाता तक जाने वाले पथ का कार्यारंभ करेंगे. श्री पांडेय ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >