सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल, दो पटना रेफर

मलयपुर बायपास स्थित कटौना पुल पर गुरुवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

जमुई. मलयपुर बायपास स्थित कटौना पुल पर गुरुवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना मिलने के बाद मलयपुर थाना की पुलिस तीनों घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां गंभीर रूप से घायल दो युवक को चिकित्सक ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. घायल की पहचान मलयपुर थाना क्षेत्र के राठौर टोला निवासी रौशन चौधरी, राजदीप सिंह व रुद्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है. बताया जाता है कि तीनों युवक बाइक पर सवार होकर कटौना पुल पर घूमने गये थे. बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.सदर अस्पताल से चिकित्सक ने रौशन चौधरी व रुद्र प्रताव सिंह को पटना रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >