अपराध की साजिश रच रहे तीन बदमाश कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के मिर्जागंज से गुरुवार की देर रात सिकंदरा पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है.

सिकंदरा. थाना क्षेत्र के मिर्जागंज से गुरुवार की देर रात सिकंदरा पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाश मिर्जागंज इलाके में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे. पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और तीन बाइकें बरामद की हैं. थानाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों चंद्रदीप थाना क्षेत्र के हिलसा गांव निवासी मनीष कुमार पिता मकेश्वर यादव, सिकंदरा थाना क्षेत्र के ऋषिडीह गांव निवासी प्रवीण कुमार पिता आनंदी यादव व गहलौर गांव निवासी सन्नी कुमार पिता राजो यादव है. उन्होंने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी थाना के अवर निरीक्षक नंदन कुमार व विवेक कुमार यादव की टीम ने की है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों को शुक्रवार को जमुई न्यायालय में प्रस्तुत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >