सड़क दुर्घटना में तीन घायल, सभी रेफर

थाना क्षेत्र की छापा पंचायत के धपरी गांव के समीप बीते शुक्रवार की देर संध्या को ग्रामीण सड़क पर बाइक फिसलने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

झाझा. थाना क्षेत्र की छापा पंचायत के धपरी गांव के समीप बीते शुक्रवार की देर संध्या को ग्रामीण सड़क पर बाइक फिसलने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल की पहचान धपरी गांव निवासी 19 वर्षीय सतीश कुमार, उसकी चाची सुनीता देवी और सुनीता की 12 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई. स्थानीय लोगों ने सभी घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया. डॉ बीके राय ने प्राथमिक इलाज किया. सभी की हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल सुनीता देवी ने बताया कि बाजार से जरूरी काम कर अपने घर जा रही थी. तभी घटना घट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >