गर्मी से तीन छात्राएं हुईं बेहोश

मलयपुर स्थित कन्या मध्य विद्यालय का मामला

बरहट. तपती गर्मी अब सीधे सेहत को प्रभावित करने लगी है. शनिवार को मलयपुर स्थित कन्या मध्य विद्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब पढ़ाई के दौरान अचानक तीन छात्राएं बेहोश होकर गिर पड़ीं. बताया जा रहा है कि दोपहर के समय तेज धूप और करीब 39 डिग्री तापमान के बीच कक्षाएं चल रही थीं. इसी दौरान तीन छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. यह देख शिक्षकों ने तुरंत मोर्चा संभाला और इसकी सूचना लेखापाल अजय कुमार दी. सूचना मिलते ही लेखापाल ने तुरंत स्कूल में एंबुलेंस भेजा. इसके बाद तीनों को प्राथमिक उपचार के लिए अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मलयपुर लाया गया.जहां की सभी का प्राथमिक उपचार किया गया. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक उत्तम कुमार तिवारी ने बताया कि लू और भीषण गर्मी के कारण तीन छात्राएं बेहोश हुई थी. हालांकि राहत की बात यह है कि समय पर उपचार मिलने से सभी बच्चे अब पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनकी हालत सामान्य है. प्रधानाध्यापक ने कहा कि बच्चों को खाली पेट स्कूल नहीं भेजें. सुबह नाश्ता कराने के बाद ही भेजें. इसके साथ ही गर्मी को देखते हुए पर्याप्त पानी पिलाने और सावधानी बरतने की भी सलाह दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Animesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >