हंगामा कर रहे तीन शराबियों को किया गया गिरफ्तार

शराब पी कर हो- हल्ला कर रहे तीन शराबियों को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

लक्ष्मीपुर. शराब पी कर हो- हल्ला कर रहे तीन शराबियों को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंदपुर गांव में तीन व्यक्ति शराब पी कर हो हल्ला मचा रहा है. पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया. तीनों के मुंह से शराब की गंध आ रही थी. जब तीनों का नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम नरेश दास पिता शूकर दास साकिन नजारी दूसरे ने अपना नाम गाजो यादव पिता भोला यादव साकिन वसमत्ता तथा तीसरे ने अपना नाम नरेश मांझी पिता स्व उमा मांझी साकिन आनंदपुर सभी थाना लक्ष्मीपुर बताया. तीनों की शराब पीने की पुष्टि की गयी. मामला दर्ज कर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >