जनता दरबार में तीन मामलों का किया निष्पादन

चंद्रमंडीह थाने में आयोजन

चंद्रमंडीह. जमीन संबंधित विवाद के निबटारे को लेकर शनिवार को चंद्रमंडीह थाना में सीओ राजकिशोर साह ने जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान जमीन विवाद से संबंधित कुल पांच मामले सामने आये. इसमें से तीन मामले का त्वरित निष्पादन कर लिया गया. जबकि दो मामला लंबित रह गया. अंचलाधिकारी ने बताया कि बचे मामलों का भी निष्पादन अगली बार आयोजित होने वाली जनता दरबार में कर लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि जमीन के विवाद के निबटारे को लेकर प्रखंड के सभी चारों थाने में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है. जनता दरबार में इस बात का प्रयास किया जाता है कि आपसी सहमति के आधार पर मामले का निष्पादन कर लिया जाये, ताकि लोगों को न्यायालय का दरवाजा नहीं खटखटाना पड़े. इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा है. यही कारण है कि लोगों का विश्वास जनता दरबार पर बढ़ा है. मौके पर चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार, एसआइ दीपक कुमार, विभिन्न पंचायतों के हल्का कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >