झाझा. झाझा-सिमुलतला मुख्य मार्ग के घोरपारण जंगल के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक पर सवार तीन युवक गिरकर घायल हो गया. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया. अस्पताल में उपस्थित चिकित्सक डॉ सदाब अहमद ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया. घायलों की पहचान बलियो गांव निवासी बसंत यादव, पंकज सिंह व रंजीत यादव के रूप में हुई है. चिकित्सक ने बताया कि पंकज सिंह को सर पर अत्यधिक चोटें आई हैं. इन कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है. चिकित्सक ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर है.
सड़क दुर्घटना में तीन बाइक सवार घायल, एक रेफर
झाझा-सिमुलतला मुख्य मार्ग के घोरपारण जंगल के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक पर सवार तीन युवक गिरकर घायल हो गया.
