दो शराबी समेत तीन गिरफ्तार

चंद्रमंडीह पुलिस ने की कार्रवाई

चंद्रमंडीह. पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनपुर व गोदलीटांड गांव के पास कुछ व्यक्ति शराब पीकर हंगामा कर रहा है. इसके बाद बाद उक्त दोनों जगहों पर पुलिस को छापेमारी के लिए भेजा गया, जहां से दो शराबी को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार शराबी की पहचान सुनील कुमार राय व उमेश पासवान के रूप में हुई है. इसके साथ ही एक मामले में फरार चल रहे मालदहडीह गांव निवासी प्रभार यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >