चोरों ने उड़ाये नगदी समेत लाखों के जेवरात

नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या सात स्थित अवकाश कॉलोनी में बंद पड़े घर में चोरों ने ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात की चोरी कर ली

झाझा. नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या सात स्थित अवकाश कॉलोनी में बंद पड़े घर में चोरों ने ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात की चोरी कर ली. गृहस्वामी दिनकर सिंह ने बताया कि अपने पुत्र के विवाह को लेकर अपने पैतृक गांव सोनो थाना क्षेत्र के महेश्वरी गांव गए थे. बीते गुरुवार को दूध देने वाला ने सूचना दिया कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है. जब सूचना पर आये तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है. घर के अंदर गए तो सारा सामान बिखरा हुआ था. कमरे में रखा दोनों अलमारी टूटा हुआ था. सोने-चांदी का जेवरात गया था. घर में रखा करीब आठ लाख रुपए भी गायब थे. उन्होंने बताया कि हमारे घर में सीसी कैमरा लगा हुआ है. चोरों ने सीसीटीवी को भी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया है. उन्होंने बताया कि पूरी घटना को लेकर हमने थाना में आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष एलबी सिंह ने बताया कि सीसीटीवी खंगाला जा रहा है. प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >