चकाई. प्रखंड के रामचंद्रडीह पंचायत अंतर्गत भगोन गांव में तालाब के समीप नवनिर्मित बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण 12 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे किया जाएगा. कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. आंबेडकर युवा क्लब भगोन के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ पुष्पांजलि अर्पित कर किया जायेगा. इसके बाद मुख्य अतिथियों द्वारा बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया जायेगा. मौके पर बाबा साहेब के जीवन एवं विचारों पर आधारित संगोष्ठी और परिचर्चा का भी आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. कार्यक्रम में चकाई विधायक सावित्री देवी, प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी, जिला परिषद सदस्य सलोमी मुर्मू, सेवानिवृत्त एडीएम फुलेश्वर दास, प्रो. विलक्षण रविदास, झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार, देवघर के पूर्व विधायक नारायण दास सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे. आयोजन समिति द्वारा क्षेत्र के लोगों को आमंत्रित करने का अभियान चलाया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि भगोन गांव में स्थानीय लोगों के सहयोग से बाबा साहेब की भव्य प्रतिमा का निर्माण कराया गया है, जिसे लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.
12 को बाबा साहेब की प्रतिमा का होगा अनावरण
प्रखंड के रामचंद्रडीह पंचायत अंतर्गत भगोन गांव में तालाब के समीप नवनिर्मित बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण 12 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे किया जाएगा.
