कटहराटांड़ क्षेत्र में सीएम के संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज

सोमवार की शाम डीएम श्री नवीन व एसपी विश्वजीत दयाल सहित जिले के कई पदाधिकारी बटिया और कटहराटांड़ के इलाके में पहुंचे.

सोनो. सोमवार की शाम डीएम श्री नवीन व एसपी विश्वजीत दयाल सहित जिले के कई पदाधिकारी बटिया और कटहराटांड़ के इलाके में पहुंचे. इस दौरान पदाधिकारियों ने बरनार जलाशय निर्माण स्थल सहित कई जगहों का निरीक्षण किया. इसी क्रम में डीएम द्वारा हेलीपैड निर्माण के लिए भी स्थल का निरीक्षण किया गया. इस प्रशासनिक हलचल को लेकर बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार का दौरा हो सकता है. दरअसल, बटिया के इस इलाके में एनडीए का एक बड़ा सम्मेलन भी है. संभावना जताई जा रही है कि इसी दिन सीएम जिले के बड़ी परियोजना बरनार जलाशय निर्माण स्थल पर जा सकते है. इधर, मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री हाल के दिनों में प्रत्येक जिले का दौरा कर रहे हैं. जमुई जिले की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी परियोजना बरनार जलाशय है जिसका टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री अपने दौरे के क्रम में इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का शिलान्यास करेंगे. इस संभावना को देखते हुए अधिकारियों ने परियोजना स्थल पर साफ-सफाई, हेलीपैड की तैयारियों और सुरक्षा-व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा करना शुरू कर दिया है. निरीक्षण के दौरान डीएम ने पदाधिकारियों को कई निर्देश भी दिए. इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल, एडीएम, एसडीएम, डीसीएलआर, बीडीओ समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >