गिद्धौर जमुई मुख्य राजमार्ग पर रोज लग रहा जाम, घंटों फंसे रहते हैं वाहन

थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़नेवाले गिद्धौर-जमुई मुख्य राजमार्ग इन दिनों जाम की समस्या से त्रस्त है, शुक्रवार की दोपहर गिद्धौर-जमुई मुख्य मार्ग पर बालू से लदे ट्रकों की लंबी कतार लगने से दिन में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया

-बालू लदे ट्रकों से बाजार में हर रोज लग रहा है जाम गिद्धौर. थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़नेवाले गिद्धौर-जमुई मुख्य राजमार्ग इन दिनों जाम की समस्या से त्रस्त है, शुक्रवार की दोपहर गिद्धौर-जमुई मुख्य मार्ग पर बालू से लदे ट्रकों की लंबी कतार लगने से दिन में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया, लार्ड मिंटो टॉवर चौक से लेकर गैस एजेंसी तक तकरीबन एक घंटे से अधिक समय तक सड़क पर वाहन रेंगते नजर आये, स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह से शाम तक व्यस्त समय में अचानक भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ने से सड़क पर अफरा तफरी की स्थिति बन बनी रहती है, अव्यवस्थित पार्किंग के कारण जाम की समस्या यहां दिन प्रतिदिन गंभीर बनी रहती है, जाम में एंबुलेंस, स्कूल वाहन, बाइक सवार राहगीर तक यहां हर रोज कई घंटे जाम में फंस जाते हैं, वहीं खासकर गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी देरी का सामना करना पड़ता है, जाम के दौरान न तो यातायात पुलिस की समुचित व्यवस्था दिखती है और न ही प्रशासन की ओर से कोई त्वरित पहल की जाती है, स्थानीय दुकानदारों के अनुसार गिद्धौर बाजार में जाम की समस्या अब आम बात हो गयी है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका है. वहीं लगातार जाम और बालू लदे भारी वाहनों की आवाजाही से आम लोगों को काफी जद्दोजेहद का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध रोक, वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था और नियमित ट्रैफिक नियंत्रण की व्यवस्था की जाए, ताकि इस समस्या से आमजनों को राहत मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >