सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

मंगलवार को एक दाह संस्कार कराकर लौट रहे काला आसोता निवासी विकास कुमार उम्र 35 वर्ष की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी.

लक्ष्मीपुर. मंगलवार को एक दाह संस्कार कराकर लौट रहे काला आसोता निवासी विकास कुमार उम्र 35 वर्ष की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. घटना मंगलवार देर रात्रि को मुंगेर जिले के तारापुर गांव में घटी है. घटना के बारे में जानकारी मिली है कि विकास मोटरसाइकिल पर लालू यादव के साथ दाह संस्कार कराकर लौट रहा था. इसी बीच तारापुर के समीप एक तेज रफ्तार से आ रहे थार जीप ने मोटर साइकिल में जोरदार टक्टर मार दी. इससे राहुल की मौत इलाज के लिए ले जाने के दौरान हो गयी. साथ में रहे लालू यादव जख्मी हो गया. इसका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही राहुल के घर में कोहराम मच गया. शव को पोस्टमार्टम के बाद घर लाया गया. शव को देखने काफी संख्या में लोग राहुल के घर पर जुट गये. शव को देखते ही पत्नी आशा भारती, पुत्री साक्षी तथा पुत्र आशीष शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगे. लोगों के भी आंखें आंसू से नम हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >