मजदूर ने मारपीट का लगाया आरोप

थाना क्षेत्र के डूमरमोह गांव निवासी सुनिल कुमार साव को सोमवार संध्या को गांव के समीप चार-पांच लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया.

झाझा. थाना क्षेत्र के डूमरमोह गांव निवासी सुनिल कुमार साव को सोमवार संध्या को गांव के समीप चार-पांच लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया. जिसे परिजनो द्वारा इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. घायल सुनिल ने बताया कि मैं दैनिक मजदूरी कर अपने घर गया. तभी गांव के दीपू कुमार साव एवं उसके भाई सहित कुल 4-5 लोग गांव घुसने से पूर्व रास्ता रोककर मेरे साथ गाली-गलौज करने लगा जब मैने उन् लोगो को रोका तो वे लोग मेरे साथ मारपीट करने लगा और टांगी से प्रहार कर हमें घायल कर दिया. सुनील ने बताया कि मेरे भाई ने दो माह पूर्व अपने नाम पर दीपू साव को क़िस्त पर मोबाइल दिलवाया. अब वह क़िस्त नहीं भर रहा है. जिसपर मेरा भाई उसे क़िस्त जमा करने के लिए कह रहा है. तो उसी बात को लेकर मेरे साथ मारपीट किया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है पुलिस मामले की छानबीन कर रहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >