विवाहित महिला को पुलिस ने किया बरामद

शादी की नीयत से भगायी गयी विवाहित महिला को पुलिस ने सोनो चौक से बरामद कर लिया है.

सोनो. शादी की नीयत से भगायी गयी विवाहित महिला को पुलिस ने सोनो चौक से बरामद कर लिया है. अपहृत महिला के पति ने मामला दर्ज कराया था. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बीते 29 जनवरी 2025 को महिला के पति ने थाने में लिखित आवेदन दिया था कि उनकी पत्नी को गांव के ही निशांत कुमार उर्फ सिक्की ने शादी की नीयत से भगा ले गया है. इस मामले में सोनो थाना में कांड संख्या 27/25 दर्ज किया गया था. गुरुवार शाम को सोनो चौक से महिला को बरामद किया गया और उसे चिकित्सीय जांच के बाद न्यायालय में बयान के लिए पेश किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >