तीन संतानों के साथ महिला ने कुआं में लगाई छलांग, दो संतानों की मौत

सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलंबा पंचायत के छप्परडीह गांव में गुरुवार की देर शाम पारिवारिक कलह में अपनी तीन संतानों के साथ एक महिला ने घर के समीप कुआं में छलांग लगा दी.

सोनो . सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलंबा पंचायत के छप्परडीह गांव में गुरुवार की देर शाम पारिवारिक कलह में अपनी तीन संतानों के साथ एक महिला ने घर के समीप कुआं में छलांग लगा दी. महिला की पहचान मो शमशीर की पत्नी रूबिशा खातून के रूप में की गयी है. . ग्रामीणों की मदद से महिला व उसकी नौ वर्षीया बड़ी पुत्री को किसी तरह सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि उसकी दो संतानों की मौत पानी में डूबने से हो गयी. मृतक बच्चों में पांच वर्षीय पुत्र आमिर व सात वर्षीया पुत्री अलिशा है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मो शमशीर की पत्नी मामूली पारिवारिक कलह के बाद अपनी दो पुत्री और एक पुत्र के साथ घर के समीप स्थित कुआं में छलांग लगा दी. हो हल्ला के बाद फौरन ग्रामीणों ने रेस्क्यू करते हुए रूबीशा व उसकी बड़ी पुत्री को बचा लिया, लेकिन दो बच्चों को बचाया नहीं जा सका. बहरहाल शमशीर की पत्नी व बड़ी बेटी खतरे से बाहर है. जबकि दो बच्चों की मौत से गांव में शोक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >