शति प्रतिशत मतदान के लिए ग्रामीणों ने लिया संकल्प

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर खैरा प्रखंड के हरियाडीह, बड़ी बाग, घनबैरीया के आसपास चौक- चौराहे एवं अन्य जगहों में बुनियाद केंद्र खैरा के द्वारा रविवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया.

जमुई. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर खैरा प्रखंड के हरियाडीह, बड़ी बाग, घनबैरीया के आसपास चौक- चौराहे एवं अन्य जगहों में बुनियाद केंद्र खैरा के द्वारा रविवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. जागरूकता अभियान अन्तर्गत बुनियाद संजीवनी सेवा वाहन के माध्यम से माइक द्वारा मतदाताओं विशेष कर वृद्ध, दिव्यांग एवं महिलाओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करने हेतु घोषणा करायी गई, साथ ही मतदाताओं से निर्भीक मतदान करने हेतु शपथ दिलायी गयी ताकि शत-प्रतिशत मतदान हेतु मतदाता प्रेरित हों और अपने मताधिकार का समुचित प्रयोग कर सके. इस मतदाता जागरूकता अभियान में बुनियाद केंद्र के कर्मियों का सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >