ग्रामीणों ने चोर को पकड़ किया पुलिस के हवाले

थाना क्षेत्र की हथिया पंचायत के अलकजरा गांव में मंगलवार देर रात्रि चोरी की नीयत से घर में घुसे तीन चोर में से एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

झाझा. थाना क्षेत्र की हथिया पंचायत के अलकजरा गांव में मंगलवार देर रात्रि चोरी की नीयत से घर में घुसे तीन चोर में से एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. दो अन्य चोर भागने में सफल हो गया. पकड़े गये चोर की पहचान महापुर पंचायत के धोबियाकुरा गांव निवासी मो सराज अंसारी के रूप में हुई है. गृहणी बबनी देवी ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद वह और उनकी सास सोने जा रही थी. तभी तीन चोर घर में घुस आये. शोर मचाने पर गांव के लोग जुटे. दो चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले. एक चोर को लोगों ने पकड़ लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया. इसे लेकर महिला द्वारा दिये आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोर पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई के लिए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >