17 अप्रैल से खुद भर सकते हैं जनगणना के ऑनलाइन फॉर्म

जनगणना 2027 की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए आनलाइन स्व-गणना की सुविधा दी जा रही है.

सोनो. जनगणना 2027 की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए आनलाइन स्व-गणना की सुविधा दी जा रही है. इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू हो चुकी है. आगामी 17 अप्रैल से 1 मई तक वेबसाइट के माध्यम से लोग स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे. पहले चरण के तहत 2 मई से 31 मई तक मकान सूचीकरण अभियान चलाया जायेगा, जिसमें प्रगणक और पर्यवेक्षक निर्धारित 33 सवालों के आधार पर जानकारी जुटाएंगे. जिन्होंने पहले ही आनलाइन फॉर्म भर दिया होगा, उन्हें ऑनलाइन किये जाने संबंधी प्रमाण दिखाना होगा. इस चरण में मकान और परिवार की बुनियादी सुविधाओं का विस्तृत डाटा तैयार किया जायेगा. अभियान के दौरान मकान, स्वामित्व, कमरों की संख्या, परिवार के सदस्यों की स्थिति, रसोई, खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले ईंधन, पेयजल का स्रोत, डिजिटल व परिवहन सुविधाओं जैसे मोबाइल, इंटरनेट, टीवी, साइकिल, बाइक और कार, शौचालय और स्नानघर जैसी सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली जायेगी. लोगों द्वारा दी गई सभी सूचनाएं पूरी तरह गोपनीय रखी जायेंगी और उनका उपयोग केवल सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में किया जायेगा. स्व गणना प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी देना है और प्राप्त ओटीपी के द्वारा रजिस्ट्रेशन करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >