गादी कठवारा गांव में निकाली गयी भव्य कलश शोभायात्रा

सप्तदिवसीय हवनात्मक रुद्र महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी.

चंद्रमंडीह. चकाई प्रखंड अंतर्गत सरौन पंचायत के कठवारा गांव में शुक्रवार को श्री श्री 108 हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह सप्तदिवसीय हवनात्मक रुद्र महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलश शोभा यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर गाजे बाजे एवं मंगल गीतों के साथ अजय डैम तक पहुंची। जहां 151 महिला एवं कन्याओं द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल को कलश में भरा गया. कलश में पवित्र जल भरने के बाद गांव का भ्रमण करते हुए कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंचीं. जहां बनारस से पधारे विद्वान पंडित कुंदन पांडेय द्वार कलश को यज्ञ मंडप में प्रतिष्ठित किया गया. कलश स्थापन के साथ ही पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, अरणी मंथन द्वारा अग्नि स्थापना, मूर्ति का शुद्धिकरण एवं जलाधिवास किया गया। वहीं शनिवार को गणेश अंबिका पूजन, सभी वेदियों का आवाहन, स्थापन पूजन, अन्नाधिवास एवं संध्या आरती, रविवार को मंडप पूजन, रुद्रास्वाहाकार से आहुति, फलाधिवास, पुष्पाधिवास, महाआरती एवं रात्रि में रामकथा का आयोजन किया जाएगा. वहीं सोमवार को मंडप पूजन, रुद्रास्वाहाकार से आहुति, घृताधिवास, शंकराधिवास, महाआरती एवं रामकथा, मंगलवार को नगर भ्रमण, शैय्याधिवास, आरती एवं रामकथा, बुधवार को हनुमान लाल की प्राण प्रतिष्ठा, विशेष श्रृंगार पूजन, महाआरती एवं रामकथा एवं बुधवार को विशेष हवन, पूर्णाहुति, महाआरती, प्रसाद वितरण, एवं भंडारा का आयोजन किया गया है. साथ ही प्रत्येक दिन संध्या श्री अयोध्याधाम से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक श्री प्रकाश चंद्र जी महाराज द्वारा राम कथा का रसपान भक्तों को कराया जायेगा. मौके पर जयदेव राय, शंभू राय, लालू राय, कंठी सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >