बोड़वा बस स्टैंड पर लगायी जायेगी सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा

नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बोड़वा बस स्टैंड परिसर में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जायेगी.

झाझा. नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बोड़वा बस स्टैंड परिसर में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जायेगी. लंबे समय से क्षेत्रवासियों की यह मांग अब पूरी होने वाली है. इसे लेकर रविवार शाम राजस्थान से सरदार पटेल की प्रतिमा झाझा लाई गयी. जिला परिषद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने बताया कि लंबी दूरी तय कर लायी गयी प्रतिमा को फिलहाल बोड़वा बस स्टैंड परिसर में सुरक्षित रखा गया है. खरमास के बाद विधिवत प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा. उन्होंने बताया कि प्रतिमा की ऊंचाई करीब 10 फीट है. प्रतिमा स्थापित होने के बाद बोड़वा बस स्टैंड की पहचान पटेल चौक के रूप में होगी. प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में स्थानीय विधायक दामोदर रावत के अलावा प्रदेश के कई मंत्री व नेता के भी शामिल होने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >