सिकंदरा. पुलिस कप्तान मदन कुमार आनंद ने मंगलवार की शाम सिकंदरा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पुलिस निरीक्षक मो नईम, थानाध्यक्ष मिंटु कुमार सिंह समेत थाना में पदस्थापित सभी पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए. एसपी मदन कुमार आनंद ने थाना कार्यों की समीक्षा व सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन करते हुए नियमानुसार अभिलेखों के संधारण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन तथा थाना के विभिन्न पंजी का रख-रखाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.एसपी ने आपराधिक घटनाओं में अनुसंधान के स्थिति की समीक्षा करते हुए अनुसंधान में पायी गयी कमियों के संदर्भ में थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. साथ ही सभी पदाधिकारियों को अनुसंधान में तेजी लाते हुए फरार वारंटियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का भी निर्देश दिया. इस दौरान एसपी ने खतियान पंजी, सीडी पार्ट 1, सीडी पार्ट 2, लूट पंजी, डकैती पंजी, बेतामिला वारंट, यूडी केस, मालखाना पंजी आदि का अवलोकन किया गया. वहीं पंजियों को अद्यतन रखने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया गया. मौके पर अपर थानाध्यक्ष क्षैबर राम, अवर निरीक्षक रिंकू रजक, पप्पू सिंह, दिलीप कुमार, एएसआई उपेंद्र कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
