सोनो. प्रखंड मुख्यालय सोनो में मंगलवार को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया गया. अभियान के तहत स्वच्छता कर्मियों ने सड़कों व सार्वजनिक स्थलों की सफाई की. स्थानीय दुर्गा मंदिर से लेकर सोनो चौक तक सड़कों व अन्य जगहों की सफाई की गई. स्वच्छता कर्मियों ने कहा कि हमारे बकाए मानदेय नहीं मिलने से परिवार संचालन में अनेकों परेशानियां आ रही है. हमलोग त्यौहार के मौके पर पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं लिहाजा वर्षों से बकाया मानदेय मिलना चाहिए. कर्मियों ने जिला और प्रखंड प्रशासन से अपील की कि दुर्गा पूजा से पहले उनका मानदेय अवश्य दिया जाए ताकि वे भी अपने परिवार के साथ खुशी से पर्व मना सकें. स्वच्छता पर्यवेक्षक सोनी कुमारी ने बताया कि सफाईकर्मी पूरे जोश से इस अभियान में जुटकर अपनी जिम्मेदारी को निभाए है. लेकिन मानदेय न मिलने से उनमें असंतोष बढ़ रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
